Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत की मां से फोन पर वार्ता कर हालचाल जाना, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार शुक्रवार सुबह हादसे का शिकार हो गई। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना में घायल ऋषभ पंत के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उनका समूचित इलाज करने की सभी संभव व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रिकेटर ऋषभ पंत के सड़क दुर्घटना में घायल होने पर उनकी माता से दूरभाष पर वार्ता कर हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने क्रिकेटर ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की, उन्होंने सरकार की तरफ से हर संभव सहयोग एवं सहायता का आश्वासन दिया।