Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, प्रदेश में जल्द होगी कोविड एसओपी जारी

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा. रावत ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की। चीन में फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत सरकार की चिंता पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में भी गाइड लाइन तय की जाएगी। भारत सरकार के दिशा-निर्देेश का इंतजार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से चर्चा की जा रही है। डा. रावत ने कहा कि राज्य में 1800 वेलनेस सेंटर बनाए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि भारत सरकार के दिशा निर्देश पर उत्तराखंड में भी जल्द ही कोरोना से बचाव की एसओपी जारी की जाएगी। कहा कि उत्तराखंड में कोरोना जैसे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन एहतियातन एसओपी जारी कर उसे प्रभावी किया जाएगा।