Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर तैयारियां तेज, राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए व्यवस्थाएं चाक चौबंद

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आठ और नौ दिसंबर को प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के लिए दून पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की है। राष्ट्रपति की सुरक्षा में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। मंगलवार को पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा में तैनात पुलिस बल को ब्रीफ किया। निर्देश दिए कि सुरक्षा में चूक किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का पद ग्रहण करने के बाद यह उत्तराखंड का पहला दौरा है। ऐसे में उनके स्वागत के लिए शासन व प्रशासन जोरशोर से जुटा हुआ है। इन तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री आवास में होने वाले इस स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रपति के आगमन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने राष्ट्रपति के आगमन के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पूर्वाभ्यास का भी निरीक्षण किया।