Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

देहरादून के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट गुच्चू पानी में ई-रिक्शा चालक की हत्या

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: देहरादून के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट गुच्चू पानी में मंगलवार को एक युवक की हत्या हो गई। युवक ई-रिक्शा चलाता था। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि युवक सोमवार से लापता था। आज अनारवाला नयागांव पार्षद सागर लामा द्वारा चौकी प्रभारी सर्किट हाउस को सूचना दी गई थी कि गुच्चुपानी में सुनसान जगह पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कैंट मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने पर मृतक की पहचान मोहसिन पुत्र अजीज अहमद निवासी राजकीय इंटर कॉलेज के सामने मेहूवाला माफी तेल पुर चौक थाना पटेल नगर देहरादून उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई। मृतक के परिजनो को मौके पर बुलाकर मृतक की शिनाख्त कराई गई। घटनास्थल का निरीक्षण व साक्ष्य संकलन हेतु फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया गया। प्रथम दृष्टया मृतक की मृत्यु संदिग्ध अवस्था में प्रतीत हो रही है। फील्ड यूनिट की सहायता से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी। शव का मौके पर पंचायत नामा की कारवाई कर शव को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भिजवाया गया। उक्त संबंध मेंआवश्यक कार्यवाही की जा रही है।