Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कांग्रेस ने बीजेपी को दी टक्कर, महिला विधायक दीपिका पांडेय सिंह को बनाया उत्तराखंड का सहप्रभारी, देखिये कौन हैं कांग्रेस की दीपिका सिंह पांडेय!

Uttarakhand


उत्तराखंड कांग्रेस सह-प्रभारी दीपिका पांडेय

देहरादून ( Report By: Faizan Khan )

मिशन 2022 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने उत्तराखंड में पार्टी की एक महिला नेता को सहप्रभारी की जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस आलाकमान द्वारा उत्तराखंड के लिए नए सह प्रभारी के रूप में दीपिका पांडेय सिंह को नियुक्त किया है। इस जिम्मेदारी पर पहले से काम कर रहे राजेश धर्माणी और दीपिका पांडेय अब दोनों सहप्रभारी उत्तराखंड में काम करेंगे। पार्टी ने प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के साथ सहयोग के लिए नए सह प्रभारी के रूप में विधायक दीपिका पांडेय सिंह को भी जिम्मेदारी सौंपी है। ऐसा पहली बार है कि जब राज्य में दो सहप्रभारी एक साथ काम करेंगे। हालांकि अभी पहले से जिम्मेदारी संभाल रहे सहप्रभारी राजेश धर्माणी को हटाया नहीं गया है इसलिए ये माना जा रहा है कि 2 सहप्रभारी रहेंगे। कांग्रेस में पहली बार किसी महिला नेता को प्रदेश का सहप्रभारी बनाया गया है। इससे पहले अम्बिका सोनी प्रदेश प्रभारी रह चुकीं हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, उपाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, मीडिया कमेटी अध्यक्ष राजीव महर्षि, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, सोशल मीडिया विभाग की चेयरमैन शिल्पी अरोड़ा, प्रवक्ता प्रतिमा सिंह, प्रवक्ता गरिमा दसौनी, सचिव नवीन जोशी, राजेन्द्र शाह, अजय सिंह, मीडिया कोर्डिनेटर गिरीश पुनेरा सहित अनेक पार्टी पदाधिकारियों ने नई सहप्रभारी दीपिका सिंह पांडेय को बधाई प्रेषित की हैं।

उधर बीजेपी ने पिछले वर्ष रेखा वर्मा को उत्तराखंड बीजेपी का सहप्रभारी नियुक्त किया था जोकि प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के साथ मिलकर सहयोगी के तौर पर काम कर रहीं हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर राष्ट्रीय महामंत्री संगठन केसी वेणुगोपाल ने उक्त संबंध में आदेश जारी किया। उत्तराखंड के साथ छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और बिहार में भी नए सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।