Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

विधानसभा चुनाव प्रचार को हिमाचल में डटे डाॅ0 धन सिंह रावत, रोहडू में किया विशाल जनसभा को संबोधित, पार्टी प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

Dehradun Himachal Pradesh Uttarakhand


रोहडू/देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: कैबिनेट मंत्री डाॅ0 धन सिंह रावत इन दिनों हिमाचल प्रवास पर हैं। जहां वह हिमाचल विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में जुटे हैं। हिमाचल प्रदेश की रोहडू विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी रैली को सम्बोधित करते हुये डाॅ0 रावत ने कहा कि उत्तराखंड की तर्ज पर हिमाचल में भी दोबारा कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से ही हिमाचल प्रदेश का विकास संभव हैं।

हिमाचल प्रदेश की रोहडू विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी शशि बाला के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिये पहुंचे कैबिनेट मंत्री डाॅ0 धन सिंह रावत ने चिड़ी गांव में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। डाॅ0 रावत ने कहा कि उत्तराखंड की तर्ज पर हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार दोबारा बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार तरक्की कर रहा है। हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार ने कई विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा। भाजपा की विकासपरक नीतियों को देखते हुये हिमाचल के लोगों ने फिर से भाजपा सरकार बनाने की ठान ली है। डाॅ0 रावत ने कहा कि हिमाचल और उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियां एक समान है, दोनों ही पर्वतीय राज्य है, दोनों के समाने कई चुनौतियां एक समान है। उत्तराखंड में हुये विधानसभा चुनाव में वहां की जनता ने राज्य के विकास के लिये भाजपा पर भरोसा जताया और दोबारा भाजपा को सत्ता सौंपी, ऐसा ही वह हिमाचल में महसूस कर रहे हैं। विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुये डाॅ0 रावत ने लोगों से पार्टी प्रत्याशी शशी बाला के पक्ष में मतदान करने की अपील की, साथ ही उन्होंने लोगों से हिमाचल में दोबारा भाजपा सरकार बनाने में भागीदार बनने की बात कही। इससे पहले रोहडू पहुंचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों ने डाॅ0 रावत का जमकर स्वागत किया। इस दौरान डाॅ0 रावत ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि सभी लोग एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी को विजय बनायेंगे।