Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Big Breaking-: परिवहन विभाग ने किया फेरबदल, बदले गये RTO और ARTO देहरादून अब इनको दी ज़िम्मेदारी

Uttarakhand


देहरादून ( Big News Today)

उत्तराखंड परिवहन विभाग में सात अधिकारियों को तबादला कर दिया गया है। जिसमें दो अधिकारियों को पदोन्नति देते हुए उनका ट्राॅसफर किया गया है।

उत्तराखंड परिवहन विभाग में संभागीय परिवहन अधिकारी पौड़ी राजीव मेहरा को पदोन्नति देते हुए उप परिवहन आयुक्त देहरादून बनाया गया है।

वहीं सहायक परिवहन अधिकारी देहरादून द्वारिका प्रसाद को पदोन्नति देते हुए संभागीय परिवहन अधिकारी प्रर्वतन अल्मोड़ा बनाया गया हैै।

संभागीय परिवहन अधिकारी देहरादून दिनेश चंद्र पठोई का ट्राॅसफर करते हुए संभागीय परिवहन प्रशासन पौड़ी बनाया गया है।

वहीं संभागीय परिवहन अधिकारी प्रर्वतन देहरादून सुनील शर्मा को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।

जबकि संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अल्मोड़ा शैलेश तिवारी को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रर्वतन देहरादून बनाया गया है।

संभागीय प्रर्वतन अधिकारी अल्मोडा गुरदेव सिंह को अब संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अल्मोडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जबकि सहायक परिवहन अधिकारी पिथौरागढ़ नवीन कुमार सिंह को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन देहरादून में ट्राॅसफर हुआ है।