Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

नंदा देवी सम्मान चयन करेंगी विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: सात वर्षों से विभिन्न क्षेत्रों में नवीन अग्रणी भूमिका निभाने वाली उत्तराखंडी महिलाओं को दिया जाने वाला देवी नंदा सम्मान इस वर्ष वीरता और पराक्रम की भूमिका निभाने वाली महिलाओं को दिया जायेगा| इस निमित्त सम्मानित होने वाली महिलाओं का चयन प्रदेश के विशिष्ट महानुभाव कर रहे हैं। चयन समिति की अध्यक्षता उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड भूषण करेंगी। आज इस सन्दर्भ में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सासंद तरुण विजय ने ऋतु खंडूडी से भेंट की|
समिति में प्रदेश के शिखर बौद्धिक व्यक्तित्वों में पूर्व पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी , कुलपति दून विवि डॉ सुरेखा डंगवाल, उपायुक्त केंद्रीय विद्यालय मिनाक्षी जैन , संगठन , संयुक्त सचिव सीबीएसई , उत्तराखंड जयप्रकाश चतुर्वेदी हैं| नामांकन 25अक्टूबर तक आमंत्रित किये गए हैं| पुरस्कार समारोह में केंद्रीय समाज कल्याण राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , विधानसभाध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी और डॉ सैयद फारूक ( प्रमुख हिमालय वैलनेस ) मुख्यअतिथि होंगे।