Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मुख्यमंत्री ने आयुष रथ को किया रवाना, कोविड वार रूम का भी किया निरीक्षण और होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों से की फोन पर बात

Uttarakhand


उत्तरकाशी

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोविड-19 वाररूम का भी निरीक्षण किया। प्रत्येक डेस्क से डेस्क कर्मियों द्वारा संपादित किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। होम आइसलेशन में रह रहे मरीजों से दूरभाष पर बात कर हालचाल जाना। ग्रामीण स्तर पर लोगों को सेम्पलिंग कराने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पारम्परिक शैली में निर्मित कलेक्ट्रेट कार्यालय को भी देखा। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने आयुष रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गन्ना एवं चीनी विकास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वामी यतीश्वरनन्द भी उत्तरकाशी के दौरे पर सीएम के साथ गए हुए हैं।

इस अवसर पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वामी यतीश्वरानंद,जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक विजलवाण, विधायक पुरोला राजकुमार,जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश चौहान, राष्ट्रीय मंत्री भाजपा डॉ स्वराज विद्वान,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, सीएमओ डॉ डीपी जोशी, प्रमुख अधीक्षक एस.डी.सकलानी,ब्लाक प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत,डुंडा शैलेन्द्र कोहली, जगमोहन रावत, पवन नोटियाल, जिला पंचायत सदस्य चंदन पंवार,विजयपाल मखलोगा,मौजूद थे।