Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Monsoon update-: उत्तराखंड से जल्द होगी मानसून की विदाई, एक-दो दिन में मौसम विभाग जारी करेगा सूचना 

Uttarakhand


देहरादून ( Big News Today)

मैदान से लेकर पहाड़ तक पिछले एक सप्ताह से मूसलाधार बारिश का सामना कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही प्रदेश से मानसून की विदाई हो जाएगी। एक-दो दिन में मौसम विभाग इसे लेकर सूचना भी जारी करेगा।

दूसरी ओर राजधानी दून समेत मैदान से लेकर पहाड़ तक लगातार बारिश के बाद मंगलवार को मौसम ने करवट बदली और चटक धूप खिल उठी।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अब मानसून की विदाई का वक्त आ गया है। अब मैदान से लेकर पहाड़ तक भारी बारिश की संभावना ना के बराबर है। हालांकि राज्य के उच्च पर्वतीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की थोड़ी बहुत संभावना है। एक-दो दिनों में मानसून पूरी तरह निष्क्रिय होने की संभावना है और उसके बाद सूचना जारी कर दी जाएगी।