Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Ankita Murder Case: “सरकार ने अपने रसूखदार नेता को बचाने के लिए रिज़ॉर्ट पर बुलडोजर चलाकर सबूत नष्ट करने का काम किया”: यशपाल आर्य

Dehradun Uttarakhand


पौड़ी/देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: कांग्रेस ने अंकिता मर्डर केस में परिजनों से आग्रह किया है कि वे सीबीआई जांच की मांग करें। कांग्रेस नेताओं ने आज पौड़ी जिले की ग्राम सभा डोभा-श्रीकोट के बरसूड़ी(धोरों) तोक में ‘अंकिता’ के माता-पिता और परिजनों से भेंट कर सांत्वना दी।

मिलने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि सरकार नें अपनें रसूखदार नेता को बचाने के लिए रिसाॅर्ट पर बुल्डोजर फिराकर सबूत नष्ट करने का काम किया गया। कांग्रेस नेताओं में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के अलावा प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी साथ में मौजूद थे। कांग्रेस नेताओं ने अंकिता के परिजनों से मिलकर बिटिया अंकिता भण्डारी के प्रति शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।

उन्होंने पीड़ित परिवार से आग्रह किया है कि वे सीबीआई की जांच के लिए पत्र लिखें, कांग्रेस न्याय की लड़ाई में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। साथ में परिजनों से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक केदारनाथ मनोज रावत , पूर्व राज्य मंत्री राजेन्द्र भंडारी, जिलाध्यक्ष पौड़ी विनोद नेगी, सरिता नेगी ,रेखा भंडारी, कमला रावत, दीपक असवाल, नितिन बिष्ट, आशिष नेगी, मोहित , युद्धबीर रावत, राजेश चमोली, शिव कुमार रतूड़ी, कुलदीप रावत, संजय डबराल, सहित समस्त कांग्रेसजनो ने अपनी शोक सांत्वनायें व्यक्त की हैं।