Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सुप्रीम कोर्ट के लिए ऐतिहासिक दिन : अब लाइव स्ट्रीमिंग से आम लोग भी देख सकेंगे केसों की सुनवाई

Delhi


बिग न्यूज़ टूडे: सुप्रीम कोर्ट के लिए आज ऐतिहासिक दिन है. अब आम लोग भी सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई देख सकेंगे. आज से संवैधानिक मामलों की लाइव स्ट्रीमिंग होगी. SC ने  संविधान पीठ के सामने लगे मामलों की सुनवाई के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की है. इन मामलों में EWS आरक्षण,महाराष्ट्र शिवसेना विवाद,दिल्ली-केंद्र विवाद शामिल है. दरअसल, पिछले हफ्ते ही सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग करने का फैसला किया गया था. संविधान पीठ के मामलों की लाइव स्ट्रीमिंग का फैसला किया गया था.  फिलहाल संवैधानिक मामलों की लाइव स्ट्रीमिंग करने का फैसला लिया गया है. CJI यू यू ललित की अगुवाई में फुल कोर्ट मीटिंग में ये फैसला लिया गया था.