Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

टिहरी: कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने 46वें कुंजापुरी मेले का किया शुभारंभ

Dehradun Uttarakhand


टिहरी/देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने नरेंद्रनगर के पालिका मैदान में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर 46वें कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का शुभारंभ किया. मेले में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी रहे सुरेंद्र सिंह पांगती उपस्थित रहे, जिन्होंने साल 1974 में इस मेले की नींव रखी थी. मेले के मुख्य अतिथि सुबोध उनियाल के कहने पर पांगती ने मेले की घोषणा के साथ ध्वज भी फहराया. इस मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.

स मौके पर सुबोध उनियाल ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति और सभ्यता की धरोहर हैं. इन्हें अक्षुण्ण बनाए रखना हम सब का कर्तव्य है. उन्होंने कहा कि कुंजापुरी मेला क्षेत्र के विकास से भी जुड़ा है. इस मेले के माध्यम से यहां मेला का उद्घाटन करने आए मुख्यमंत्रियों द्वारा संस्थान पीटीसी तथा नरेंद्रनगर रानीपोखरी रोड जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा होने के बाद, आज इनका लाभ उठाया जा रहा है. कुंजापुरी पर्यटन विकास मेले में क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, मैराथन, टेबल टेनिस सहित डेढ़ दर्जन खेल आयोजित किए जाते हैं और रात्रि को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लोग लुफ्त उठाते हैं.