Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

BIG BREAKING अंकिता हत्याकांड: हत्यारोपी पुलकित आर्य का भाई अंकित आर्य ‘अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग’ में था ‘नामित उपाध्यक्ष’, धामी सरकार ने अंकित को हटाने के आदेश किए जारी!

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग में नामित उपाध्यक्ष अंकित आर्य पुत्र विनोद आर्य निवासी स्वदेशी भवन, आर्य नगर, हरिद्वार को उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग अधिनियम, 2003 ( अधिनियम संख्या 7 वर्ष 2003) की धारा 5 की उपधारा 3 (च) के तहत तत्काल प्रभाव से उक्त पद से पदमुक्त किया गया है।
प्रमुख सचिव एल फैनई द्वारा इसका आदेश जारी कर दिया गया है। तदक्रम में अंकित आर्य को अनुमन्य सुविधाऐं भी तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।