Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

लम्पी वायरस: उत्तराखंड में फैल रहा है तेज़ी से, पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने राज्यवासियों से की एक अपील

Uttarakhand


देहरादून

लम्पी वायरस का हमला उत्तराखंड के पशुओं में बढ़ता जा रहा है। हालात राज्य में भी चिंताजनक होने लगे हैं। पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने राज्य की जनता से एक अपील की है।

| मंत्री सौरभ बहुगुणा की एक विशेष अपील |

“उत्तराखंड के पशुओं में तेजी से फैल रहा लंपी त्वचा रोग चिंता का विषय है। मगर उत्तराखंड सरकार और पशुपालन विभाग इससे निपटने के भरसक प्रयास कर रहा है। मैं सभी पशुपालकों से सावधान और सतर्क रहने का निवेदन करता हूं। पशुओं में इस बीमारी के लक्षणों को जल्द से जल्द पहचान कर पशु चिकित्साधिकारी से संपर्क करें।

फोटो: सौरभ बहुगुणा, मंत्री पशुपालन विभाग

पशुपालन विभाग के पास इस बीमारी की रोकथाम के पर्याप्त उपाय हैं। हमारे पास प्रशिक्षित चिकित्सक, सभी संसाधन आदि उपलब्ध हैं। पशुओं की सेहत हमारी जिम्मेदारी है। आइए, इस लड़ाई को पूरी दृढ़ता के साथ लड़ें।”