Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Dengue: देहरादून जिले में लगातार बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, दो मरीज अस्पताल में भर्ती, 120 पहुंची संख्या

Uttarakhand


देहरादून ( Big News Today)

जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को 24 घंटे के भीतर जिले में नौ नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 120 पहुंच गई है। जिन नौ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है, उनमें से महेश (57) निवासी डिफेंस कॉलोनी कैलाश अस्पताल और पूरन (63) निवासी क्लमेंटटाउन वेलमेड अस्पताल में भर्ती हैं।

जिला वेक्टर जनित रोग अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है। मरीजों के क्षेत्रों में डेंगू से रोकथाम और बचाव के लिए जरूरी कार्रवाई जा रही है। आमजन को जागरूक किया जा रहा है। इस वर्ष जिले में डेंगू के 120 मरीज सामने आ चुके हैं। पहले के सभी मरीज ठीक हो चुके हैं। डेंगू प्रभावित औप संवेदनशील क्षेत्रों में नगर निगम, नगर पालिका परिषद और आशा वर्कर्स की ओर से प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।