Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कुछ इस अन्दाज़ में सीएम ने किया आपदा ग्रस्त क्षेत्र का मुआयना , अधिकारियों को दिए निर्देश

Uttarakhand


देहरादून ( Big News Today)

उत्तराखंड के पहाड़ों पर भारी बारिश का प्रकोप जारी है। कई स्थानों पर भारी बारिश के कारण जलभराव और सड़कों का कटाव देखने को मिला है। पहाड़ी सड़कों के कटाव से कई इलाके मुख्य शहर से कट गए हैं। बारिश और बादल फटने की घटना लगातार सामने आ रही है…इसी को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आपदा ग्रस्त क्षेत्र का लिया जायज़ा।

भारी बारिश के बीच देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में बादल फटने का मामला सामने आया है…आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का मुआयना करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारी नुकसान हुआ है जल्द से जल्द बंद पड़े रास्तों को खोलने का काम जारी है जरूरत पड़ी तो सेना की भी मदद ली जायगी।