Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

प्रदेश में 18 से 22 जुलाई तक भारी बारिश की सम्भावना

Uttarakhand


देहरादून ( Big News Today)

प्रदेश में भारी बारिश से लोग बेहाल हैं, वहीं दूसरी तरफ बारिश के कारण नदी नाले उफान पर है। राहत की बात यह है कि, बुधवार को पहाड़ों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग ने गुरुवार की बारिश की एक्टिविटी कम होने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 14 जुलाई गुरुवार को पहाड़ों में बारिश की रफ्तार कम रहेगी। लेकिन प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावनाएं बनी हुई है। वहीं रुद्रप्रयाग ,चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के एक दो हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 15 और 16 जुलाई को बारिश की एक्टिविटी काफी कम रहेगी।

वहीं ,17 जुलाई को मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है ।मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक 18 से 22 जुलाई तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है ।इसके साथ ही एक्टिव मानसून कंडीशन देखने को मिल सकता है।