Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम निर्माण स्थल का किया निरीक्षण , अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेज़ी लाने के दिए निर्देश

Uttarakhand


देहरादून ( Big News Today)

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज गुनियाल गांव अवस्थित सैन्यधाम निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को कार्य प्रगति बढाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होने उप जिलाधिकारी मसूरी को निर्देश दिए कि यदि कार्यस्थल पर कोई भूमि सम्बन्धी कोई समस्या आ रही है तो उसे 2-दिन के भीतर निस्तारित करते हुए कार्य प्रगति बढाने को कहा। साथ ही नोेडल अधिकारी अपर सचिव सैनिक कल्याण चन्द्र सिंह धर्मसत्तू एवं उप निदेशक सैनिक कल्याण को प्रतिदिन कार्यस्थल पर आकर निरीक्षण करते हुए कार्यों का अवलोकन एवं कार्य प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सचिव सैनिक कल्याण दीपेन्द्र चैधरी, अपर सचिव चन्द्र सिंह धर्मसत्तू, उप जिलाधिकारी मसूरी नरेश चन्द्र दुर्गापाल, उप निदेशक सैनिक कल्याण एम.एय झोदा, तहसीलदार सदर सोहन सिंह रांगड़ सहित कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।