Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कोविड वैक्सीन की एक लाख डोज़ पहुँची देहरादून स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने दी जानकारी 10मई से होगा 18-44 आयु के लोगों का टीकाकरण

Uttarakhand


देहरादून उत्तराखण्ड में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण 10 मई से शुरू होने जा रहा है

राज्य सरकार द्वारा कोविड वैक्सीन का क्रय किया जा रहा है तथा कोविड-19 वैक्सीन की निर्माता कम्पनी द्वारा कोविड वैक्सीन की आंशिक आपूर्ति कर दी गयी है। सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने वैक्सीन प्राप्त होने की जानकारी देते हुए बताया कि आज 08 मई 2021 को अपराह्न 4:20 बजे कोविशील्ड वैक्सीन की 01 लाख डोज इंडिगो एयरलाईन की उड़ान संख्या – 6E 953/04881236 से देहरादून जौलीग्रांट पहुंची, जहां से उसे प्राप्त कर राज्य औषधि भण्डार केन्द्र, चन्दरनगर के कोल्ड स्टोर / वॉक इन कूलर में रख दिया गया है और सभी जनपदों को आपूर्ति की जा रही है ।

सचिव अमित नेगी ने बताया कि यह वैक्सीन 18 से 44 आयु वर्ग के नागरिकों के लिए है और अब राज्य में 10 मई 2021 से टीकाकरण का कार्य आरम्भ कर दिया जायेगा। अमित नेगी के अनुसार कोविड – 19 टीकाकरण अभियान के इस आयु वर्ग के अन्तर्गत उत्तराखण्ड के लगभग 50 लाख लोगों को निःशुल्क वैक्सीन दी जायेगी। यह टीकाकरण निर्धारित केन्द्रों पर होगा, जिसकी जानकारी कोविन पोर्टल पर लाभार्थियों को मिलेगी ।

ज्ञातव्य है कि टीकाकरण के लिए 18 से 44 आयु वर्ग के लाभार्थियों हेतु 28 अप्रैल 2021 से कोविन

पोर्टल और आरोगय सेतू पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा आरम्भ कर दी गयी थी। जिसमें रजिस्ट्रेशन कराने वाले

लाभार्थियों को टीकाकरण कराने से पूर्व ऑन-लाईन अपॉइंटमेंट लेना अनिवार्य है। लाभार्थियों को अपॉइंटमेंट प्राप्त

होने के पश्चात् ही टीकाकरण केन्द्रों पर वैक्सीनेशन के लिए जाना होगा ।

वैक्सीन केवल CoWin या आरोग्य सेतु के माध्यम से स्व पंजीकरण एवं अग्रिम अपॉइंटमेंट के बाद दी जायेगी। पंजीकरण के लिए selfregistration.cowin.gov.in पर लॉगइन करना आवश्यक है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कोविन पोर्टल पर उपलब्ध है।