Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

उत्तराखंड की एक और प्रतिभा ने देश में नाम रोशन किया , अशोक कुमार भट्ट को 2019 के लिए ‘नेशनल जियोसाइंस अवार्ड’ के लिए सम्मानित किया गाय है।

Uttarakhand


देहरादून (Big News Today)

उत्तराखंड की एक और प्रतिभा ने देश मे नाम रोशन किया है, एटॉमिक मिनरल सेक्टर में उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए अशोक कुमार भट्ट को 2019 के लिए ‘नेशनल जियोसाइंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है ।भारत सरकार खान एवं खनिज मंत्रालय द्वारा यह पुरुस्कार दिया जाता है । अशोक भट्ट वर्तमान में एटॉमिक मिनरल डिवीजन , डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी में अपर निदेशक है। उन्होंने बीएससी और एम.एस.सी हेमवतीनंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से किया था । उन्हे यह पुरुस्कार 12 जुलाई को दिल्ली में दिया जायेगा । कूटा ने इसे उत्तराखंड का सम्मान कहा है तथा अशोक भट्ट को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अशोक भट्ट गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. ए.बी भट्ट के छोटे भाई हैं। उत्तराखंड जल संस्थान के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक डीडी डिमरी ने अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। कूटा की तरफ से प्रो. ललित तिवारी, डॉक्टर विजय कुमार ,डॉक्टर दीपिका गोस्वामी डॉक्टर, दीपक कुमार, डॉक्टर डॉक्टर सोहैल जावेद डॉक्टर प्रदीप कुमार,डॉक्टर पैनी जोशी डॉक्टर गगन होती, डॉक्टर मनोज धोनी, डॉक्टर सीमा डॉक्टर रितेश शाह डॉक्टर ललित मोहन डॉक्टर नागेंद्र शर्मा इत्यादि ने खुशी व्यक्त की है।