Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सीएम धामी के दिल्ली दौरे का आज तीसरा दिन, राष्ट्रपति चुनाव के नामांकन में होंगे शामिल

Uttarakhand


दिल्ली / देहरादून Big News Today

अपने तीन दिवसीय दिल्ली दौरे के तीसरे दिन आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडी प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू के नामांकन में शामिल होंगे। इससे पहले गुरुवार को सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी सहित कई केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडी प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू के नामांकन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का गुरुवार का दिन काफी व्यस्त रहा। उन्होंने प्रधानमंत्री व केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के बाद वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट करने पहुंचे। शिष्टाचार भेंट के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदेश सरकार के कामकाज की जानकारी दी।