Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

फ्रिज दान करना यूं ट्रोल हो जाएगा पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने सोचा भी नहीं होगा, फ्रिज के बहाने लोग स्वास्थ्य सेवाओं के हाल का आंकलन करने लगे।

Uttarakhand


देहरादून

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोचा भी नहीं होगा कि उनका फ्रिज दान करना इतना बड़ा ट्रोल होने का कारण बन जायेगा। दरअसल टीएसआर-1 ने अपने घर का फ्रिज अस्पताल में ये सोचकर भिजवाया कि जो अस्पताल की तात्कालिक जरूरत जितनी जल्दी पूरी हो सकती हो उतना बेहतर है। लेकिन पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत अपने इस कदम से जाने वाले संदेश का आंकलन करना भूल गए। ऊपर से वो फ्रीज भी एक टांग से लंगड़ा है जो तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फ्रिज दान करने के बाद सोशल मीडिया अकॉउंट पर क्या संदेश लिखा आप भी पढ़िए।

आज कोरोनेशन अस्पताल में अधिकारियों ने वहाँ पर कोविड सम्बंधित दवाईयाँ वह इंजेक्शन रखने के लिए फ्रिज की आवश्यकता बतायी जिसके पश्चात् तत्काल वहाँ फ्रिज भेंट किया। बहुत जल्दी थी इसलिए घर का ही भिजवा दिया। मैं, आशा करता हूँ की इससे हमारे देवतुल्य चिकित्सकों को इलाज करने में सुविधा होगी। कोरोना के इस संकटकाल में हम सभी अपना धैर्य बनाए रखें। भगवान बदरीविशाल व बाबा केदार हमें इस कठिन समय से बाहर निकालें तथा हमें शक्ति प्रदान करें ऐसी प्रार्थना करता हूं।: त्रिवेंद्र सिंह रावत

त्रिवेंद्र सिंह रावत 4वर्ष तक मुख्यमंत्री रहे हैं। स्वास्थ्य महकमा भी 4वर्षों तक उनके पास ही रह है। अस्पताल में घर से फ्रिज पहुंचाने की उनकी मंशा स्वाभाविक तौर पर संवेदनशीलता दिखाते हुए तात्कालिक जल्दी मदद देने की थी। लेकिन पूर्व सीएम और स्वास्थ्य मंत्री होने के चलते उनके इस दान को लोगों ने अलग अलग अर्थों में लिया और वो बुरी तरह ट्रोल हो गए। देखिए ट्रोलर्स ने क्या क्या लिख डाला।