Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

चम्पावत उपचुनाव: पुष्कर सिंह धामी के प्रचार के लिए 28 को चंपावत आएंगे योगी आदित्यनाथ

Champawat Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 मई को चम्पावत विधानसभा उपचुनाव में पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में प्रचार के लिए एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। भाजपा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बताया कि योगी का कार्यक्रम लगभग फाइनल हो गया है। आज उनका आधिकारिक कार्यक्रम यहां पहुंच जाएगा। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता योगी के स्वागत की तैयारियों में जोर-शोर से जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि 28 मई की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 11 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर हेलीपैड में उतरेंगे। यहां से वह सीधे मुख्य बाजार के निकट स्थित गांधी मैदान में कार्यक्रम जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। योगी के कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है।

उल्लेखनीय है कि चंपावत विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा उम्मीदवार हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी उपचुनाव के अंतिम दिनों में प्रचार को गति देंगे। उपचुनाव में अब तक के सबसे बड़े चेहरे योगी आदित्यनाथ प्रचार के लिए आएंगे। मुख्यमंत्री योगी के चंपावत में चुनाव प्रचार में आने की सूचना से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह बना हुआ है।