Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Breaking-: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आरटीओ देहरादून का किया औचक निरीक्षण, इस व्यवस्था पर उठाए सवाल, आरटीओ दिनेश पठोई को किया सस्पेंड

Uttarakhand


देहरादून Big News Today

जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली धामी सरकार ने यह पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि सभी सरकारी दफ्तरों में कर्मचारी और अधिकारी समय से पहुंचेंगे। इसके लिए मुख्य सचिव एस एस संधू ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश पर आदेश जारी कर दिए थे। इसी बीच आरटीओ से लगातार मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह 10:00 बजे आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

धामी के औचक निरीक्षण के दौरान आरटीओ में 80 फ़ीसदी कर्मचारी नदारद दिखे जिसके बाद मुख्यमंत्री का पारा चढ़ गया। यही नहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल प्रभाव से आरटीओ दिनेश पटोई को निलंबित करने के निर्देश दे दिए। यही नहीं कार्यालय से नदारद सभी कर्मचारियों के वेतन को भी रोकने के निर्देश दिए हैं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आरटीओ कार्यालय में औचक निरीक्षण के बाद सभी विभागों में हड़कंप मच गया है। ऐसे में मुख्यमंत्री के इस कार्यवाही के बाद उम्मीद की अन्य सरकारी विभागों में अधिकारी और कर्मचारी समय से दफ्तर आएंगे