Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

स्पीकर ऋतु खंडूडी भूषण ने डा. मुरली मनोहर जोशी से की भेंट

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टुडे। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने सोमवार को दिल्ली प्रवास के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी जी को पौधा भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच उत्तराखंड के विकास के परिदृश्य में विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता हुई, वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड विधान सभा की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं ऋतु खंडूडी को दीद्य इस दौरान दोनों के ही बीच विधानसभा के सदन संचालन से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी वार्ता हुईद्य इस अवसर पर मुरली मनोहर जोशी ने ऋतु खंडूड़ी से उनके पिता व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूडी के स्वास्थ्य का हाल-चाल भी जाना।