Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को कोरोना से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक कर निशुल्क रूप से साबुन, मास्क, सैनिटाइजर किये गए वितरित।

Uttarakhand


हरिद्वार

राज्य सरकार के दिशा क्रम में कोरोना के नियमो का कड़ाई से पालन हो: संजय चोपड़ा

हरिद्वार, गंगा के घाटों पर फूल, प्रसाद, बिंदी, चूड़ी, माला, गंगा, जली बेचने वाले रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को कोविड-19 के नियमों का पालन करने व कोरोना से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में गऊघाट, रेन बसेरा प्रांगण में रेडी पटरी के लघु व्यापारियों को साबुन व सैनिटाइजर, मास्क निशुल्क रूप से वितरित कर कोविड-19 के नियमों का पालन करने के लिए लघु व्यापारियों को जागरूक किया।

इस अवसर पर लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा जिस प्रकार से 2021 की दूसरी लहर की वजह से देश दुनिया में कोरोना के मरीज दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं जोकि बहुत ही चिंता का विषय है, कुंभ मेला 2021 की उत्तराखंड राज्य सरकार के दिशा क्रम में सभी सामाजिक संगठनों को कड़ाई से नियमों का पालन करते हुए आने वाले तीर्थयात्रियों व सर्वजनिक स्थलों पर कोरोना से बचाव के संयंत्र का उपयोग करते हुए अपनी सुरक्षा स्वयं करनी होगी। उन्होंने कहा फुटपाथ के कारोबारी रेडी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स आम जनता के बीच में रहकर चुनौती के साथ अपना कारोबार संचालित करते हैं, इसी के दृष्टिगत रेड़ी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूकता को लेकर साबुन व सेनीटाइजर, मास्क निशुल्क रूप से वितरित किए जा रहे हैं।

कुंभ मेला 2021 में आने वाले तीर्थयात्रियों के दृष्टिगत कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करते हुए रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को मास्क, सैनिटाइजर , हाथ धोने के लिए निशुल्क रूप से साबुन वितरित करते हुए लघु व्यापारियों में रोड़ी बेलवाला की अध्यक्ष मंजू सिंह तोमर, उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, हरिओम चंदेलिया, दीपक कुमार महारा, राहुल रस्तोगी, शिव कुमार सक्सेना, मोहनलाल, जय सिंह बिष्ट, राजेंद्र पाल, प्रभात चौधरी, विजेंद्र सिंह, मनोज कुमार, राजकुमार एंथोनी, आशीष अग्रवाल, किशन कुमार, सतीश प्रजापति आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।