Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Breaking-: गणेश जोशी द्वारा राहुल गांधी और सोनिया गांधी के लिए अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया उस सम्बंध के विरोध में कांग्रेसी महिलाओं ने आज पुतला दहन किया ।

Uttarakhand


देहरादून Big News Today

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस नेत्रीयों नें गणेष जोषी द्वारा कांग्रेस पार्टी की राश्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी पर की गयी अषोभनीय टिप्पणी के विरोध में एस्लहॉल चौक में कैबिनेट मंत्री गणेष जोषी माफी मांगो के नारों के साथ पुतला दहन किया।
भाजपा सरकार के मंत्री गणेश जोशी एक सैनिक पृष्ठभूमि के व्यक्ति हैं जिनसे यह अपेक्षा कतई नहीं की जा सकती है कि वे एक शहीद की पुत्र बधू तथा शहीद की पत्नी व पुत्र का अपमान करें।

उन्होनें कहा देश की सेवा तथा भारतीय राजनीति में नेहरू-गांधी परिवार का लम्बा इतिहास है। स्व0 इन्दिरा गांधी जी, स्व0 राजीव गांधी जी ने देष की सेवा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान तक दे दिया। कांग्रेस पार्टी एवं देश के लिए सोनिया गांधी जी का समर्पण अनुकरणीय है। उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढकर देश के लिए अपनी सर्वाेच्च कुर्बानी दी है। चाहे इन्दिरा गांधी हो, चाहे राजीव गांधी हों उन्होंने इस देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी।

सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित किया है।
उन्होनें कैबिनेट मंत्री गणेष जोषी द्वारा की गयी अभद्र टिप्पणी को सम्पूर्ण महिला जाति का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कैबिनेट मंत्री अकेले नेता नहीं हैं जिन्होंने महिला जाति का अपमान किया है
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार तथा देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाली स्व0 इन्दिरा गांधी जी की पुत्र बधू एवं स्व0 राजीव गांधी जी की पत्नी तथा उनके पुत्र के खिलाफ मंत्री गणेश जोशी द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी से ऐसा लगता है कि भाजपा नेताओं के मन मे शहीदों की शहादत का कोई सम्मान नहीं है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश रमन नें कहा भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियांे ने सदैव अपने शर्मनाक कामों एवं बयानों से समाज में राजनीति कर रही महिलाओं तथा विपक्षी नेताओं की छवि को धूमिल करने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के इस प्रकार के बयानों से भाजपा की विपक्षी दल के नेताओं तथा मातृ शक्ति के प्रति घृणित मानसिकता उजागर होती है तथा उनके मानसिक दिवालियेपन को दर्शाती हैं।

इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 आरपी रतूड़ी, डॉ0 प्रतिमा सिंह, उर्मिला थापा, अनुराधा तिवाड़ी, प्रियंका भंडारी, चचंल खत्री, ममता रावत, राधिका शर्मा, सुशीला शर्मा, राधा देवी, रजनी राठौर, किरन मंद्रवाल, फईम, कृष्णा देवी, शोभा देवी आदी मौजूद थे।