Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

छात्र परीक्षा देने के लिए हो जाएं तैयार: स्कूलों में दो साल बाद इस सत्र से होंगी मासिक परीक्षाएं जानिए ?

Uttarakhand



देहरादून Big News Today

प्रदेश में कोविड की वजह से पिछले दो साल से शिक्षा भी काफ़ी प्रभावित हुई हैं। स्कूलों के अनियमित संचालन की वजह से इस बीच मासिक परीक्षा नहीं की जा सकीं। अब सभी स्कूलों में भौतिक रूप से पढ़ाई शुरू हो गई है!

प्रदेश के 17 हजार से अधिक स्कूलों में पहली से 12वीं कक्षा में पढ़ रहे करीब 10 लाख बच्चों को इस शैक्षणिक सत्र 2022-23 से हर महीने परीक्षा देनी होगी। कोविड-19 की वजह से दो साल से यह परीक्षाएं नहीं हो पाई थीं। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी की ओर से इस संबंध में सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। निर्देश में कहा गया है कि मासिक परीक्षा प्रदेश के सभी स्कूलों में होगी।

शिक्षा महानिदेशक की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक प्रदेश में कोविड 19 की वजह से पिछले दो साल से शैक्षिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। स्कूलों के अनियमित संचालन की वजह से इस बीच मासिक परीक्षा नहीं की जा सकीं। कहा कि अब सभी स्कूलों में भौतिक रूप से पढ़ाई शुरू हो गई है, इसलिए शैक्षिक सत्र 2022-23 में जो कि एक अप्रैल 2022 से शुरू होकर 31 मार्च 2023 तक चलेगा, समस्त जनपद, निदेशक माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा जारी पंचांग के अनुसार मासिक परीक्षा कराएंगे।