Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Breaking-: संसदीय एवं विधायी मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक !

Uttarakhand


देहरादून बिग न्यूज़ टुडे

प्रदेश के संसदीय एवं विधायी मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल द्वारा संसदीय एवं विधायी कार्य विभाग की समीक्षा बैठक विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ की
मंत्री अग्रवाल ने अधिकारियों से विभागीय कार्यकलापों तथा पदों/नियुक्तियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभागीय कार्यों को संबंधित विभागों के साथ आपसी समन्वय एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करें।

इस अवसर पर बैठक में प्रमुख सचिव, विधायी एवं संसदीय हीरा सिंह बोनाल तथा अपर सचिव महेश चन्द्र कौशिवा उपस्थित रहे।