Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कुछ ही देर में धामी का राजतिलक-: धामी आज फिर से संभालेंगे कमान, कई राज्यों के सीएम भी पहुँचे ,आठ मंत्री भी लेंगे शपथ, रितु खंडूरी बनेंगी पहली महिला स्पीकर 

Uttarakhand


देहरादून बिग न्यूज़ टुडे

पुष्कर सिंह धामी आज आठ मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे। वहीं प्रदेश को रितु खंडूरी के रूप में पहली महिला स्पीकर मिली है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूद रहेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष के लिए रितु खंडूरी के नाम पर मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ आज आठ मंत्री शपथ लेंगे। इस बीच बैठक जारी है। सतपाल महाराज, धन सिंह रावत और बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास के मंत्री बनाए जाने की पुष्टि हो गई है। इसी के साथ उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार महिला स्पीकर बनाई गई हैं। रितु खंडूरी प्रदेश की पहली महिला स्पीकर बनेंगी