Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को होली की बधाई देने पहुँचे सीएम धामी

Uttarakhand


देहरादून बिग न्यूज़ टुडे

उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर प्रदेश के कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी जहाँ दिनभर होली के तमाम कार्यक्रमों में शामिल रहे वही इसके साथ साथ होली पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूरी से उनके आवास पर भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी।

हालांकि भुवन चंद्र खंडूरी राजनीति में सक्रिय नहीं हैं लेकिन उनकी बेटी ऋतू खंडूरी 2 बार की विधायक बीजेपी से हो चुकी हैं वही होली पर हुई दो नेताओं की इस मुलाक़ात को शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है