Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

श्रीदशनाम जूना अखाड़ा में बनाए गए आज 5 महामंडलेश्वर, कुम्भ के दौरान है महामंडलेश्वर बनाने की परंपरा

Uttarakhand


5संतों को महामंडलेश्वर बनाने की प्रक्रिया

हरिद्वार

श्री दशनाम जूना अखाड़ा में विधि विधान और मंत्रोच्चारण के साथ पांच महामंडलेश्वर बनाए गए हैं। जूना अखाड़े परिसर में स्थित माया देवी मंदिर के प्रांगण में अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर श्री अवधेशानंद गिरी महाराज ने आज 5 महामंडलेश्वरों को दीक्षित किया, इसके बाद सभी ने भगवान दत्तात्रेय की चरण पादुका पर पुकार लगाई गई। इसी के साथ ही आज से यह पांचों संत अखाड़े के महामंडलेश्वर बन गए हैं । स्वामी वीरेंद्र आनंद गिरी, स्वामी कर्णपुरी और महिला संत जयाअम्बे गिरी, विमालगिरी सहित एक अन्य संतों को महामंडलेश्वर बनाया गया है।

महामंडलेश्वर बनाये जाने की इस प्रक्रिया के बड़ी संख्या में संत साक्षी बने। सांकृतिक कलाकारों ने सांकृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये।