Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सीएम धामी ने महासू देवता मंदिर में की पूजा अर्चना

Uttarakhand


देहरादून बिग न्यूज़ टुडे

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अपनी धर्मपत्नी गीता धामी सहित चकराता (हनोल) स्थित महासू देवता मंदिर में भगवान महासू देवता के दर्शन किए। मंदिर में पूजा अर्चना के दौरान उन्होंने प्रदेश की जनता की आर्थिक खुशहाली, समृद्धि कि कामना भी की। इससे पूर्व मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत अभिनंदन भी किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंदिर परिसर में ढोल दमाऊ के बीच भजनों व लोक गीतों पर सभी के साथ झूमते भी नजर आए। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी रामशरण नौटियाल व स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।