Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मतगणना-: आज भाजपा की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए जानिए

Uttarakhand


देहरादून:big news today

राजधानी देहरादून के एक निजी होटल में में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक हुयी सम्पन्न . जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रसाद जोशी के अलावा प्रदेश के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे . बता दें कि, चुनाव परिणाम से पहले होने वाली यह बैठक कई मायनों में अहम रही है.

उत्तराखंड के देहरादून में विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर बीजेपी की महत्वपूर्ण बैठक हुई. जिसमें पार्टी के सभी दिग्गज नेता और पदाधिकारी शामिल हुए. ये बैठक एक निजी होटल में की गई. बैठक में प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी विशेष रूप से शामिल हुए. बता दें की ये बीजेपी की बैठक मतगणना की तैयारियों को लेकर की गई.

जानकारी के अमुसार इस बैठक में दिग्गज नेताओं के साथ मतगणना के बाद की स्थिति पर मंथन किया गया. वहीं इस बैठक में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे. इस दौरान सीएम धामी ने कहा की सभी ने चुनाव में बहुत अच्छा काम किया है. उन्होने कहा की चुनाव मतगणना से पहले हमारी बैठक हुई.

सीएम धामी ने कहा कि सभी लोग मतगणना के दिन अपने-अपने स्थानों पर रहेंगे. और ठीक से मतगणना कराएंगे. इतना बी नहीं सीएम धामी ने कहा की हम आश्वस्त हैं. हम सरकार बनाएंगे.