Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

“वायरल ऑडियो से बीजेपी का चेहरा उजागर, सरकार आने पर ऑडियो की जांच होगी, जिसकी आवाज़ वो जाएगा जेल”: प्रो. गौरव वल्लभ

Uttarakhand


Photo: प्रेसवार्ता करते प्रो. गौरव वल्लभ, डॉ शमा, मथुरादत्त जोशी, अमरजीत सिंह एवं अन्य

देहरादून (Big News Today)

बीजेपी के एक कथित तौर पर वरिष्ठ नेता का महिला के साथ अश्लील बात करने का ऑडियो वायरल होने पर कांग्रेस ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. गौरव वल्लभ और डा. शमा ने देहरादून में उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए इस मुद्दे को लपक लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का ऐसा ही चरित्र है। चुनाव के नतीजों के बाद इस आडियो की जांच कराई जाएगी। जिसकी भी आवाज है, उसे जेल जाना पड़ेगा।
डॉ. गौरव वल्लभ ने कहा कि जिसकी भी आवाज है। जिसकी भी आवाज है, वह जेल जाएगा। जिसने महिलाओं के साथ ऐसी भाषा का प्रयोग किया, उसे हम और आप सुन नहीं सकते। बोल नहीं सकते। ये है बीजेपी का चेहरा। या भ्रष्टाचार करो। या महिलाओं के साथ अपशब्द बोलो। वह कह रहे हैं हम नौकरी देंगे। ये वही व्यक्ति है, जिसके नेतृत्व में बीजेपी की सरकार चल रही थी। उनकी आवाज पूरा उत्तराखंडवासी पहचान रहा है। जिस आवास में उत्तराखंड की महिलाओं का सम्मान होना था, वह आवाज यौन शोषण कर रही है। उस रावण को जेल तो जाना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं, जिस तरह हमारा चार धाम चार काम का कमिटमेंट है, पिछले पांच साल में महिलाओं के साथ जो दुर्व्यवहार हुए उनकी जांच होगी। उन्होंने एमपी के सीएम का वीडियो सुनाया। बताया कि इसमें वो कह रहे हैं कि उत्तराखंड से भाजपा गई।
उन्होंने उत्तराखंड की उत्तराखंड की महिला एवं बाल विकास मंत्री के मंत्रालय का वीडियो को दिखाया। बताया कि उत्तराखंड की गर्भवती महिलाओं को उत्तराखंड की सरकार खजूर देती है। उसे खाकर स्वस्थ बच्चों को जन्म दे। 2015 के एक्सपाइरी डेट का खजूर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे इंफेक्शन हो जाता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सरकार की मंत्री के नाक के नीचे एक्सपायर डेट के खजूर का वितरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ यौन शोषण कर रहे हैं। एक्सपायर खजूर खिला रहे हैं। सीएम को खनन के अलावा कुछ समझ नहीं आ रहा है। इस वीडियो को देखकर कोई महिलाएं बीजेपी को वोट नहीं देगी।

कांग्रेस बोल बचन नहीं है, काम करके दिखाती है।
इस मौके पर डॉ. शमा ने कहा कि यहां महिलाओं का सम्मान नहीं, महिलाओं का अपमान हो रहा है। उन्होने कहा कि बीजेपी विधायक सुरेश राठौर पर पार्टी कार्यकर्ता के यौन शोषण का आरोप लगाया। दूसरे विधायक पर महिला ने बच्चे के पिता होने का आरोप लगाया। वह डीएनए टेस्ट के लिए क्यों डरते हैं, यदि उनका बच्चा नहीं है। वह डीएनए टेस्ट के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। ये बीजेपी की संस्कृति है। संगठन महामंत्री पर भी ऐसे आरोप लगए। हिमालय राज्यों को लेकर एनसीआर की रिपोर्ट के हवाले से उन्होंने बताया दुष्कर्म में पहले नंबर पर उत्तराखंड, दूसरे नंबर पर हिमाचल, तीसरे नंबर पर त्रिपुरा है। तीनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है। बीजेपी क्या संदेश दे रही है।
 
उन्होंने उसी रिपोर्ट में पोस्को में पहले नंबर उत्तराखंड, दूसरे नंबर में मेघालय, तीसरे नंबर में त्रिपुरा है। ये क्यों हो रहा है। इन लोगों को समर्थन कौन देते हैं। ऐसे लोगों को बीजेपी वाले समर्थन देने हैं। उन्नाव में इनके विधायक पर आरोप लगए। आपने देखा हाथरस में क्या हुआ। वहां तो योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र बता दिया। सीबीआइ जांच क्यों हुई, क्योंकि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने दबाव डाला। हमारे प्रधानमंत्री हर दिन हर वक्त बोलते हैं, जब कोविड से लोग मर रहे थे, तब उन्होंने एक शब्द नहीं बोला। हाथरस में एक शब्द बोला। इसी वजह से बीजेपी के लोग कुछ भी करते हैं। हमारी सरकार के दौरान जब निर्भया केस हुआ। मनमोहन सिंह जी और सोनिया गांधी अंतिम संस्कार में गए। उससे बाद हम निर्भया एक्ट लेकर आए। हमने सब पार्लियामेंट में किया। 2014 से 2019 में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी हैं। ऊपर जो बैठे हैं, वो कुछ बोलते ही नहीं। ऊपर के लोग ही उन्हें समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम बोल बचन नहीं है। हम काम करके दिखाते हैं। जब तक ये महिलाओं के प्रति मानसिकता नहीं बदलेंगे, तब तक महिलाओं को सम्मान नहीं मिलेगा। उन्होंने महंगाई पर भी बीजेपी पर कड़ा प्रहार किया।