Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Election 2022: भाजपा प्रत्याशी खजान दास ने विभिन्न क्षेत्रों में किया जनसंपर्क

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे। भाजपा के राजपुर रोड सीट के उम्मीदवार खजान दास ने मोहिनी रोड, इंद्रेशनगर, तिलक रोड गुजराती बस्ती, इंदिरा कॉलोनी चुक्खुमोहल्ला में जनसंपर्क कर वोट मांगे। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में विधानसभा के हर क्षेत्र में काम किए गए हैं। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने ऐतिहासिक ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिसका फायदा भाजपा को इस चुनाव में मिलेगा। भाजपा की प्रदेश भर में 60 से ज्यादा सीटों पर जीत होगी। इसके बाद उन्होंने डालनवाला में कमरा बैठक की। वहीं कार्यक्रम संयोजक पूनम शर्मा व प्रदेश आईटी सेल प्रभारी महिला मोर्चा उत्तराखंड भाजपा ने बताया कि राजपुर रोड सीट बीजेपी जीत रही है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, पूर्व मंडल महामंत्री अतुल शर्मा, मंडल अध्यक्ष सैनी, रश्मि, छोटू राम, चंद्र किरण, चंद्रा देवी, नरमेश देवी, पूजा देवी, अमरकली, राजेश्वरी देवी, सुषमा सिंह आदि उपस्थित रहे।