Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कैसा रहेगा आपका फरवरी का पहला हफ्ता, ‘अम्बिका’ बता रहीं हैं राशिफल

Uttarakhand


प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर अम्बिक

ज्योतिष/आस्था

प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर ‘ अम्बिका ‘ बता रहीं हैं, कि कैसा रहेगा आपका फरवरी के पहला हफ्ता. ( ईमेल: ambika.9760reader@gmail.com ) (मोबाइल: 9760157885 )

मेष राशि

सप्ताह की शुरुआत यात्रा से हो सकती है। पारिवारिक या व्यावसायिक कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। इस सप्ताह आप जैसा चाहेंगे वैसा होने में संदेह है। दूसरों के अनुसार चलना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अचानक पैसों की आवश्यकता पड़ सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कोई विशेष परेशानी स्वास्थ्य से जुड़ी नहीं आएगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक – 1
शुभ रंग – सफेद
सफलता का सूत्र – ‘आलस्य से बचें।’
उपाय – हल्दी का तिलक लगाएं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

वृषभ राशि

आर्थिक सामाजिक दृष्टि से सप्ताह महत्वपूर्ण है। बड़े फैसले लेने का समय है। संकटों से निजात पाने के लिए किसी की मदद जरूर लें। कार्य-व्यवसाय को रफ्तार देने के प्रयास करें। पारिवारिक सहयोग प्राप्त रहेगा, लेकिन आपको तेजी से निर्णय लेना पड़ेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। चिंता और तनाव परेशान करेगा। वैवाहिक जीवन में कष्ट आ सकता है। अविवाहितों के विवाह की बात इस सप्ताह बनती नजर नहीं आ रही है।

शुभ अंक – 7
शुभ रंग – नारंगी
सफलता का सूत्र – ‘धैर्य के साथ कार्य करें।’
उपाय – प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अघ्र्य दें। ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’मंत्र जपें।

मिथुन राशि

मान-सम्मान, प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। अटके हुए कार्यो को गति मिलेगी। नए कार्य-व्यवसाय की रूपरेखा बनेगी और उसे पूरा करने में सफल भी होंगे। महिलाओं के लिए सप्ताह महत्वपूर्ण है। नौकरीपेशा को बड़े पद ऑफर होंगे। व्यावसायिक गतिविधियां तेज होंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का मन बनेगा। प्रेम संबंधा परवान चढ़ेंगे। सप्ताह में कुछ ऐसे काम भी होंगे जिनके बारे में आप अब तक सिर्फ सोचते रहे हैं।

शुभ अंक – 8
शुभ रंग – सुनहरा
सफलता का सूत्र – ‘सतर्क रहें।’
उपाय – गणपति को दूर्वा चढ़ाएं। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें

कर्क राशि

पारिवारिक, सामाजिक, आर्थिक दृष्टि से सप्ताह उन्नतिदायक है। संपत्ति के अटके हुए काम हो जाएंगे। कार्य में परिवर्तन, स्थान में बदलाव होने की संभावना है। व्यापार में तेजी-मंदी का दौर थमेगा और आप एक स्थायित्व की ओर बढ़ेंगे। मानसिक शांति प्राप्त होगी। संतान पक्ष की चिंता दूर होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। रोगों से मुक्ति मिलेगी। आपके प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। सरकारी सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा।

शुभ अंक – 5
शुभ रंग – आसमानी
सफलता का सूत्र – ‘समय का सदुपयोग करें।’
उपाय – सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें। ‘ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें।’

सिंह राशि

पराक्रम, प्रतिष्ठा और संपन्नता बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को बदलाव का सामना करना पड़ेगा लेकिन यह बदलाव शुभ दिशा में होगा। युवाओं को बड़े जॉब ऑफर हो सकते हैं। नया वाहन खरीदने के योग हैं। पैतृक संपत्ति प्राप्त होगी। शेयर मार्केट, कमोडिटी बाजार में लाभ के संकेत हैं। भाई-बहनों के साथ किसी बात पर मतभेद होने के संकेत हैं। स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी।

शुभ अंक – 6
शुभ रंग – लाल
सफलता का सूत्र – ‘अवसर का लाभ उठाएं।’
उपाय – श्री हनुमान जी की उपासना करें। ‘ॐ हं हनुमते नमः’मंत्र का जप करें।

कन्या राशि

स्वास्थ्य की दृष्टि से सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। कमर दर्द, जोड़ों के दर्द की समस्या बनी रहेगी। मानसिक रूप से जरूर आप स्वस्थ और शांत रहेंगे। किसी बात पर परिजनों से मतभेद हो सकते हैं लेकिन उन्हें आपसी बातचीत से सुलझा लेंगे। नौकरीपेशा को उन्नति मिलने के संकेत हैं। कारोबारियों को कार्य विस्तार की दिशा मिलेगी। आर्थिक मजबूती की ओर बढ़ेंगे। युवाओं को जॉब मिलेगा।

शुभ अंक – 2
शुभ रंग – हरा
सफलता का सूत्र – ‘मनोयोग से कार्य करें।’
उपाय – गरीबों को भोजन कराएं। रुद्राक्ष की माला से ‘ॐ नमः शिवाय’मंत्र का जप करें

तुला राशि

आर्थिक दृष्टि से सप्ताह शुभ है। परिवार के साथ पर्यटन का अवसर आएगा। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। संपन्नता प्राप्त होगी। नई प्रॉपर्टी खरीदने के योग हैं। अपने पुराने मकान का रिनोवेशन करने का काम शुरू होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खर्च में कमी आएगी और बचत बढ़ेगी। अब तक आपके पास अगर कोई नौकरी नहीं है तो वह प्राप्त होगी। नया स्टार्टअप शुरू करेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।

शुभ अंक – 5
शुभ रंग – गुलाबी
सफलता का सूत्र – अवसर का लाभ उठाएं।
उपाय – बुजुर्ग महिलाओं का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें

वृश्चिक राशि

ध्यान रखें, क्रोध न करें। किसी बात पर क्रोध आए तो उसे नियंत्रित करें अन्यथा बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। संपत्ति को लेकर विवाद उभरेगा लेकिन आपको धैर्य रखना होगा। पैसों की कमी महसूस हो सकती है और इसके कारण कुछ काम अटक भी सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय में ठहराव महसूस होगा। कोई विशेष तरक्की होती दिखेगी नहीं। माता-पिता के सहयोग से परेशानियां कम होंगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

शुभ अंक – 8
शुभ रंग – भूरा
सफलता का सूत्र – अपनी क्षमता का उपयोग करें।
उपाय – गरीबों को वस्त्र एवं भोजन दान करें। हनुमत उपासना करें।

धनु राशि

आपके संयम, धैर्य और साहस की परीक्षा हो सकती है लेकिन आत्मविश्वास के दम पर आप हर परिस्थिति में विजेता की तरह उभरेंगे। सप्ताह भागदौड़ भरा जरूर रहेगा काम सही दिशा में होने के कारण आपमें एक अदम्य ऊर्जा का प्रवाह होगा। जीवन में आगे बढ़ना है तो ना कहने की आदत भी डालनी होगी। परिवार में जरूर किसी सदस्य की बात मन को चोट पहुंचा सकती है। आर्थिक स्थिति संभलती नजर आ रही है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

शुभ अंक – 7
शुभ रंग – गोल्डन
सफलता का सूत्र – समय का प्रबंधन करें।
उपाय – हल्दी या पीले चंदन का तिलक लगाएं। ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः’मंत्र जपें।

मकर राशि

सप्ताह में कार्यो को गति मिलेगी। अब तक जो कार्य आप करने से पीछे हट जाते थे या घबराकर छोड़ देते थे उन्हें पूरा करने की दिशा में बढ़ेंगे। किसी बात पर क्रोध आए तो किसी अच्छी बात के बारे में सोचें इससे मन बदलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा कर उसका समाधान निकालेंगे। माता-पिता के सहयोग से नए कारोबार की नींव रखंेंगे। पैसों की आवक भरपूर होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

शुभ अंक – 4
शुभ रंग – बादामी
सफलता का सूत्र – ‘आलस्य से बचें।’
उपाय – काले कपड़े दान करें। ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र जपें।

कुंभ राशि

सप्ताह मनोरंजन और पर्यटन में गुजरेगा। सप्ताह की शुरुआत में परिवार, जीवनसाथी या प्रेमी-प्रेमिका के साथ कहीं घूमने जाएंगे। घर-परिवार में आनंदोत्सव होगा। नाते-रिश्तेदारों से मिलना होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए कार्य, व्यवसाय, नौकरी प्राप्त होगी। सामाजिक दृष्टि से कोई महत्वपूर्ण पद मिल सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। खर्च में कमी आएगी। शेयर मार्केट में निवेश करने का योग है। प्रॉपर्टी खरीदी-बिक्री से लाभ कमाएंगे।

शुभ अंक – 9
शुभ रंग – भूरा
सफलता का सूत्र – ‘वाणी पर नियंत्रण रखें।’
उपाय – शनि का दान करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि

सप्ताह में आपको अपनी सेहत और फिटनेस पर ध्यान देना होगा। ऊर्जावान बने रहने के लिए खानपान पर ध्यान दें। अच्छा साहित्य पढ़े, अच्छे लोगों की संगत करें। स्त्री पक्ष से लाभ होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। प्रेमी-प्रेमिका के साथ पर्यटन का अवसर आएगा। मानसिक शांति प्राप्ति होगी। बड़े काम संपन्न हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में लाभ होगा। किसी नए कार्य की रूपरेखा बनेगी और आप आर्थिक संपन्नता की ओर बढ़ेंगे।

शुभ अंक – 2
शुभ रंग – पीला
सफलता का सूत्र – ‘समय का प्रबंधन करें।’
उपाय – हल्दी का टीका लगाएं। ‘ॐ नमो नारायणाय’मंत्र जपें।