Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Weather Update: उत्तराखंड में इस तारीख से फिर हो सकता है मौसम खराब भारी बर्फ़बारी की सम्भावना

Uttarakhand


Dehradun Big News Today

उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में दो फरवरी के बाद से मौसम बदलने के आसार हैं। वहीं तीन फरवरी को दक्षिण पश्चिम में राजस्थान और आसपास के इलाकों से चक्रवाती हवाओं के दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 30 जनवरी से एक फरवरी तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा।

जबकि, हरद्विार और ऊधमसिंह नगर जिलों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। जबकि दो फरवरी से राज्य के कुछ हस्सिों में मौसम बदलने के आसार हैं। दो फरवरी के बाद अगले दो दिन उत्तराखंड में बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले हस्सिों में बर्फबारी के भी आसार बन सकते हैं।

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में 2 से 5 फरवरी तक बारिश बर्फबारी की संभावना,,,
उत्तरकाशी,चमोली,पिथौरागढ़,रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना,,
मौसम विभाग का मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और धुंध का अनुमान।