Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष ज्योति रौतेला और उपाध्यक्षों ने सम्भाला कार्यभार पढ़िए

Uttarakhand


देहरादून Big News Today

उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष ज्योति रौतेला, वरिष्ठ महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कमलेश रमन, अल्का पाल, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, भागीरथी बिष्ट ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में उनके स्वागत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पदभार ग्रहण कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी दीपिका पांडेय सिंह विशेष तौर पर उपस्थित रही। इस कार्यक्रम में पुरे प्रदेश से आई महिलाओं ने भाग लिया। पदभार संभालने के बाद ज्योति रौतेला ने कहा कि उनके समक्ष कई चुनौतियां है।

सबसे पहली चुनौती विधानसभा चुनाव है।उन्होंने कहा कि महिलाओं को एकजुट कर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जाेड़ा जाएगा। वार्ड, ब्लॉक, जिला स्तर पर महिलाओं को सशक्त किया जाएगा। नवनियुक्त प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा ज्योति रौतेला ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महिला राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्षा नेटा डिसूजा, तथा प्रदेश नेतृत्व का उन्हें अहम जिम्मेवारी सौंपने के लिए धन्यवाद किया।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि उन्हें जो प्रदेश में महिला कांग्रेस की अहम जिम्मेवारी सौंपी गई है उसे वे पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होनें कहा कांग्रेस पार्टी महिलाओं के सशक्तिकरण में विश्वास रखती है और इसके प्रति गंभीर है तथा पार्टी सबको साथ लेकर आगे बढेग़ी। उन्होनें कहा कांग्रेस ने हमेशा ही महिलाओं को सरकार संगठन में उचित मान सम्मान दिया है। उन्होंनें कहा कि कांग्रेस सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए प्राथमिक्ता के आधार पर काम किया है। उत्तराखंड में महिलाओं की स्थिति अन्य राज्यों से काफी बेहतर है