Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Uttarakhand Election 2022: आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने डोर टू डोर चुनाव प्रचार अभियान किया शुरू

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए टिहरी जिले में डोर टू डोर चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया। पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बौराड़ी, कुठ्ठा और साबली गांव पहुंचकर लोगों से टिहरी सीट से पार्टी प्रत्याशी  त्रिलोक सिंह नेगी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने उत्तराखंड में 21 साल राज कर राज्य को गर्त में धकेला है। भाजपा, कांग्रेस के इस अघोषित गठबंधन को तोड़ने के लिए आम आदमी पार्टी ही सक्षम है। कहा कि लखनऊ से उत्तराखंड की दूरी ज्यादा थी, इसलिए यहां के लोगों ने अलग राज्य की मांग की। राज्य बनने का लाभ सिर्फ भाजपा और कांग्रेस के नेताओं को हुआ। भाजपा और कांग्रेस की नूरा-कुश्ती को खत्म करने का समय आ गया है। उत्तराखंड की जनता को अब आप के रूप में मजबूत विकल्प मिल गया है। दिल्ली की तर्ज पर केजरीवाल उत्तराखंड को भी संवारेंगे। कहा कि उत्तराखंड में सरकार बनी तो टिहरी डैम की हिस्सेदारी यूपी से वापस दिलाकर इस राजस्व राशि से निशुल्क बिजली, पानी और रोजगार दिया जाएगा। 

बौराड़ी में पत्रकार वार्ता में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा कि उत्तराखंड में आप की सरकार बनी तो टिहरी बांध प्रभावित परिवारों का पुनर्वास प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। कहा कि उत्तराखंड में बदहाली की जिम्मेदार भाजपा और कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि 21 साल में दिल्ली में जो भाजपा-कांग्रेस नहीं कर पाई। केजरीवाल ने पांच साल में करके दिखाया। सरकारी स्कूल और स्वास्थ्य सुविधाएं आज दिल्ली में वर्ल्ड क्लास हैं। पांच साल में 10 लाख लोगों को सरकारी रोजगार दिया। उत्तराखंड की जनता पूछे 21 साल में कितने रोजगार दिए।