Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों पर किया मंथन शुरू पढ़िए क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक

Uttarakhand


बीजेपी Big News Today

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी सत्ताधारी दल बीजेपी ने अब अपने उम्मीदवारों पर मंथन शुरू कर दिया है. इस संबंध में पार्टी मुख्यालय देहरादून में पार्टी के शीर्ष नेताओं की बैठक हुई जिसमें चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी,प्रदेश अध्य्क्ष मदन कौशिक,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत पार्टी के तमाम शीर्ष नेता उपस्थित रहे। बैठक समापन के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने मीडिया से बात में कहा कि बैठक में विधानसभा वार संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी मंथन किया गया है। इस दौरान उन्होने कहा कि पार्टी हाईकमान की हरी झंड़ी के बाद उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी