Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

PM नरेंद्र मोदी ने 4:30 बजे बुलाई आपात बैठक क्या लग सकता है लॉक्डाउन?

Uttarakhand


नई दिल्ली।Big News Today

देश में बेकाबू होते कोरोना को लेकर केन्द्र सरकार अलर्ट मोड पर आ गयी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शाम साढ़े 4 बजे आपात बैठक बुलाई है। चर्चा है कि इस बैठक में पीएम मोदी कुछ बड़े फैसले भी ले सकते हैं। देश में पॉजिटिविटी रेट 10 से ऊपर निकल चुका है। ऐसे में मीटिंग के दौरान लॉकडाउन जैसे सख्त कदम उठाने की अनुशंसा भी की जा सकती है। देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर में संक्रमण का आंकड़ा पहली बार डेढ़ लाख के आंकड़े को पार कर गया है। 24 घंटे में संक्रमण के 1 लाख 59 हजार 424 केस सामने आए हैं और 327 लोगों की मौत हुई है। आज 40,000 से ज्यादा लोग रिकवर हुए हैं। वहीं, राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र (41,434), दिल्ली (20,181) और बंगाल (18,802) में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले हैं। टॉप 10 राज्यों में ही 1.26 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। इससे पहले देश में शुक्रवार को 1 लाख 41 हजार 986 और गुरुवार को 1 लाख 17 हजार 100 नए मामले दर्ज किए गए थे। देश में अब तक 3.55 करोड़ लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। वहीं ठीक होने वालों का आंकड़ा 3.44 करोड़ है। देश में अभी कुल एक्टिव केस का आंकड़ा 5 लाख 84 हजार 580 है।
महाराष्ट्र की बात करें तो यहां शनिवार को 41,434 लोग संक्रमित पाए गए। 9671 लोग ठीक हुए और 13 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 68.75 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 65.57 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,41,627 लोगों की मौत हो गई। 1,73,238 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।