Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

“सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष “: दीप्ती रावत

Dehradun Uttarakhand






प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकाल

देहरादून, 10 जून (M. Faheem ‘Tanha’):  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी डालनवाला मंडल द्वारा शिव पंचायती मंदिर (दर्शनलाल चौक), देहरादून में प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज ने सहभागिता कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

इस अवसर पर दीप्ती रावत भारद्वाज जी ने भगवान शिव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी जीवन तथा राष्ट्रसेवा के उनके संकल्प की निरंतर सफलता के लिए प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां प्राप्त की हैं तथा भारत विश्व पटल पर नई पहचान स्थापित कर रहा है।

उन्होंने ईश्वर से कामना की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति एवं विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे तथा विकसित भारत के संकल्प को शीघ्र साकार करे।

कार्यक्रम में डालनवाला मंडल अध्यक्ष पूनम शर्मा, राज्यमंत्री मधु भट्ट, गीता खन्ना, गुरप्रीत छाबड़ा, अनुराधा ढौंडियाल, जगमोहन कन्नौजिया सहित अनेक गणमान्यजन एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *