Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

उत्तराखंड कांग्रेस न्याय की लड़ाई को पूरी मजबूती के साथ जारी रखेगी

Dehradun


देहरादून। आज दोपहर 2 बजे राजपुर रोड़ स्थित होटल मधुबन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, सांसद एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि भाजपा सरकार की नीतियाँ मनरेगा जैसे अधिकार आधारित कानून को कमजोर करने और उसे व्यवस्थित रूप से बर्बाद करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। मनरेगा करोड़ों गरीब और ग्रामीण परिवारों का संवैधानिक अधिकार है।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में, भाजपा की इन जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध पूरी दृढ़ता और प्रतिबद्धता के साथ संघर्ष करेगी। कांग्रेस कार्यसमिति में लिए गए निर्णय के अनुसार, हम पुरे उतराखंड में भाजपा के इस निर्णय का विरोध करेंगे तथा इसकी रूपरेखा मीडिया साथियों के साथ भी साझा की गई।
इसके साथ ही, उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के मामले में हम पुनः यह स्पष्ट मांग करते हैं कि इस प्रकरण की जांच सीबीआई को सौंपी जाए। जब तक इस बेटी को पूर्ण न्याय नहीं मिलेगा, उत्तराखंड कांग्रेस न्याय की इस लड़ाई को पूरी मजबूती के साथ जारी रखेगी।