Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

शरद पूर्णिमा योग व शरीर सौष्ठव स्पर्धा में सुमन्यु व आस्था ने मारी बाजी

Dehradun Uttar Pradesh Uttarakhand


सहारनपुर/देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे। बेरी बाग स्थित मोक्षायतन अंतर्राष्ट्रीय योग संस्थान में आज सवेरे से चल रहे शरद पूर्णिमा उत्सव में संपन्न हुई प्रशिक्षु साधकों की शरीर सौष्ठव व योगाभ्यास सतत मूल्यांकन स्पर्धा में शरीर सौष्ठव में सुमन्यु सेठ व योगासनों में आस्था वर्मा को स्वर्ण पदक पाने का गौरव मिला। शरीर सौष्ठव में सुमन्यु सेठ प्रथम, केशव वर्मा द्वितीय व शिवम वर्मा तृतीय रहे। जबकि पेशीय विकास में केशव वर्मा, संतुलित व्यक्तित्व में विष्णु, प्रदर्शन कला में सुमन्यु सराहे गए।


योगासन स्पर्धा में आस्था वर्मा प्रथम को स्वर्ण पदक, विष्णु द्वितीय को रजत मिले जबकि सुमन्यु सेठ को तृतीय स्थान पर संतोष करना पड़ा। शंख ध्वनि से मापी गई दीर्घ प्राण ध्वनि स्पर्धा में नंद किशोर शर्मा प्रथम, शिवम वर्मा द्वितीय और नारायण वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। वरिष्ठ साधक नंद किशोर शर्मा ने दो शंख एकसाथ बजाने की प्रस्तुति दे कर सभी को आश्चर्यचकित किया।


योग के सम्पूर्ण स्वरूप से जोड़ने के भाव से इस बार स्पर्धा में शामिल की गई योग दर्शन सूत्र व श्रीमदभगवद्गीता श्लोक स्पर्धा में सुमन्यु सेठ, पूनम और आस्था को क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान दिया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे बॉडी बिल्डिंग और योग महारथी गुरु स्वामी भारत भूषण ने प्रतियोगी साधकों को शरीर से मन और बुद्धि के स्वास्थ्य को संतुलित रखने के गुर भी बताए।

dehr