Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

उत्तराखण्ड में खनन माफियाओं के हौंसले बुलंद, चारों तरफ अराजकता का माहौल, सरकार का तंत्र पूरी तरह फेल: यशपाल आर्य

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा की जयेष्ठ ब्लॉक प्रमुख जसपुर गुर्ताज भुल्लर कि पत्नी और सरदार महेल सिंह की गोली मारकर हत्या ने राज्य की क़ानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आज शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। यशपाल आर्य ने कहा की मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।


यशपाल आर्य ने कहा की उत्तराखण्ड में खनन माफियाओं के हौंसले बुलंद हैं। उन्हें कानून का किसी तरह का खौंफ नहीं है।
प्रदेश में कानून व्यवस्था बिल्कुल चौपट हो चुकी है। बदमाश सरेआम हथियारों से लैस होकर दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम देकर आसानी से निकल जाते है और प्रशासन मूकदर्शक बन देखता रह जाता है।अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है और वे कानून व्यवस्था का खुलेआम मखौल उड़ा रहे है ऐसा लग रहा है कि जंगल राज क़ायम हो गया है और चारों तरफ अराजकता ही अराजकता है। सरकार का तंत्र पूरी तरह फेल है।