Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

पहाड़ों की रानी मसूरी में विन्टरलाइन कार्निवाल शुरू

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टुडे: मसूरी में ‘विन्टरलाईन कार्निवाल-2023’ का प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल एवं स्थानीय विधायक केबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं जिलाधिकारी सोनिका द्वारा कार्यक्रम का विधिवत् शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ के अवसर पर जनपद के प्रभारी मंत्री कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मसूरी जो कि देश के सबसे सुन्दर हिल स्टेशन में से एक है, तथा मसूरी में जिस प्रकार से पर्यटकों की भीड़ है, ये सभी देश-विदेश में एम्बेसडर का कार्य करते हुए देश-दुनिया में मसूरी के कार्निवाल एवं उत्तराखण्ड राज्य की सुन्दरता एवं संस्कृति के बारे में बताएंगें तथा इससे मसूरी को इसका फायदा मिलेगा साथ ही संस्कृति के प्रसार का भी लाभ मिलेगा। राज्य बनने के बाद पर्वतीय गीत, संस्कृति, पर्वतीय व्यंजन का प्रचलन बढा है, पहाड़ी भोजन एवं व्यंजनों जो पौष्टिकता वह पूरी देश-दुनिया की मांग है। मिलिट्स की मांग दुनिया में बढी है, मिलिट्स हमारे पर्वतीय भोजन में है, यहां पर टूरिस्ट पर्वतीय खाने की विशेषता जानेगें, जिससे कृषि क्षेत्र मिलिट्स के उत्पादन तथा बाजार की संभावनाएं बढेंगी। स्थानीय विधायकव कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भी समाज की पहचान उसकी सांस्कृतिक विरासत से होती है। विन्टरलाईन कार्निवाल के माध्यम से उत्तराखण्ड राज्य की संस्कृति प्रदर्शित होती है, कार्निवाल में देश-विदेश से पर्यटक सैलानी आते हैं तथा इसका आनन्द लेते हैं, आज पूरे प्रदेश की झलक मसूरी कार्निवाल में प्रदर्शित हो रही है, जो कि संस्कृति के आदान-प्रदान का बहुत बड़ा माध्यम है। उन्होंने इसकी सफलता की कामना की तथा आहवान किया कि मसूरी आए और इसका लुप्त उठाएं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सोनिका ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल आयेाजित किया जा रहा है इस वर्ष कार्निवाल 27 से 30 दिसम्बर तक आयोजित किया जा रहा है। फूड फेस्टिवल भी कार्निवाल के साथ किया जा रहा है, अलग-2 तरह के पकवान-व्यंजन के लिए स्टॉल लगाए गए है, सभी की रूचि को ध्यान में रखते हुए कार्यकम रखें गए हैं, अलग-2 एक्टिविटी रखी गई हैं, पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों की पसंद के अनुसार भी कार्यक्रम रखे गए हैं ताकि पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोग भी कार्निवाल का लुप्त उठा सकें।