Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कोटद्वार में चुनावी रैली को किया संबोधित

Dehradun Uttarakhand


कोटद्वार/देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: भाजपा के स्टार प्रचारक लगातार उत्तराखंड पहुंचकर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क और चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं. इसी क्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के कोटद्वार में भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित किया.

रिटायर्ड जनरल वीके सिंह ने कोटद्वार के पदमपुर में जनसभा को संबोधित किया. वीके सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि देश को जीत की जरूरत है. गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को जिताना है. वीके सिंह ने कहा कि अगले पांच साल में और जो बड़े-बड़े काम होने हैं, उसके लिए जो लक्ष्य रखा गया है 400 पार का, ये उसका आधार है. साल 2022 विधानसभा चुनाव के कैंपेन को याद करते हुए वीके सिंह ने कहा, हम आएं तो ऋतु खंडूड़ी जीती, अब हम आएं अनिल बलूनी जीतेंगे. उसके बाद कोई और आएगा, उसे भी जिताएंगे.

वीके सिंह ने दावा किया कि अनिल बलूनी गढ़वाल सीट से भारी बहुमत से जीतने जा रहे हैं. अनिल बलूनी के जीतते ही गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के अगले पांच वर्षों के विकास योजनाओं का रोड मैप तैयार किया जाएगा. वीके सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी 400 से अधिक सीटें जीतकर विजय होगी.