Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

रीजनल इन्वेस्टर्स कॉन्क्लेव में सीएम धामी होंगे शामिल

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के क्रम में रुद्रपुर में रीजनल इन्वेस्टर्स कॉन्क्लेव आज से शुरू होगा। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रभारी मंत्री गणेश जोशी कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या प्रमुख तौर पर शामिल होंगी। जिले में रुद्रपुर काशीपुर व सितारगंज सिडकुल क्षेत्र में नई उद्योग नीति के तहत इकाइयों की स्थापना के प्रयास किए जा रहे हैं।

जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि लगभग 15 से 20 हजार करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट उद्योग जगत से आने की संभावना है। इसके लिए क्षेत्रीय स्तर पर 200 से 250 उद्योग जगत के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। जिले में रुद्रपुर, काशीपुर व सितारगंज सिडकुल क्षेत्र में नई उद्योग नीति के तहत इकाइयों की स्थापना के प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें सिंगल विंडो सिस्टम के तहत जो भी जरूरी कागजी कार्रवाई है, उसको निर्धारित समय के अंदर पूरा करने का प्रयास किया गया है।